September 20, 2026

रेलवे प्रशासन ने किया पेंशन अदालत का आयोजन 60 वादों का किया गया निष्पादन।

Read Time:2 Minute, 14 Second

प्रवीण कुमार ( कटिहार )

रेल मंडल अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक स्थित सभागार में पेंशन अदालत आयोजित हुई।आयोजित पेंशन अदालत की अध्यक्षता कटिहार रेल मंडल डीआरएम सुरेंद्र कुमार द्वारा की गई।जिस दौरान एडीआरएम चौधरी विजय कुमार और सीनियर डीपीओ अतुल कुमार मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में कुल 100 वाद में से 60 से अधिक वादों का निष्पादन ऑन स्पॉट रेल अधिकारीयो द्वारा कर दिया गया। जिससे पेंशनर्स काफी संतुष्ट नजर आए। आयोजित पेंशन अदालत के संबंध में विशेष जानकारी देते हुए डीआरएम सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वर्ष के अंतिम माह में 15 दिसंबर को हर वर्ष पेंशन अदालत रेल मंडल में आयोजित की जाती है। जिसमें रेल अधिकारियों द्वारा पेंशनर्स की लंबित समस्याओं का प्राथमिकता देते हुए निदान किया जाता है। सीनियर डीपीओ अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि आयोजित पेंशन लोक अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेंशनर्स की समस्याओं को दूर किया गया और लंबित समस्याओं को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया गया। आयोजित पेंशन लोक अदालत के दौरान रेल प्रशासन द्वारा पेंशनर्स एसोसिएशन के पूर्व सचिव के आकस्मिक निधन हो जाने के कारण 2 मिनट का मौन धारण करते हुए श्रद्धांजलि भी दिया गया। इस अवसर पर कार्मिक विभाग, वित्त विभाग आदि के कई रेल पदाधिकारी के अलावा पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य गण मौजूद थे।

Previous post बारसोई पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी का बाइक बरामद
Next post भारत संकल्प यात्रा को सफलता के लिये भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial