July 20, 2026

भारत संकल्प यात्रा को सफलता के लिये भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

Read Time:4 Minute, 27 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद के आवास पर विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष एवं उनके प्रभारी की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विकसित भारत संकल्प यात्रा तथा प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना के सफल कार्यान्वयन में भाजपा कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करना रह। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, भाजपा के जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव, कटिहार ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष अजय दास, प्रभारी अरुण सिंह, हसनगंज मंडल के अध्यक्ष राजकुमार मंडल, प्रभारी धर्मनाथ तिवारी ,नगर उत्तर मंडल के अध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवाल, प्रभारी ज्योतिष कांत कुमार, नगर पश्चिम मंडल के अध्यक्ष बबलू पासवान, प्रभारी मुकेश श्रीवास्तव, तथा पश्चिम मंडल के अध्यक्ष निलेश ठाकुर, प्रभारी शोभा जयसवाल के साथ ही कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक नंदन कुमार सिंह अपने दो सहयोगियों के साथ उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्यो को रेखांकित करते हुए बताया कि यह यात्रा केंद्र सरकार द्वारा जनहित की ऐसी योजनाओं पर केंद्रित है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के उन्नीस तथा शहरी क्षेत्र के पंद्रह योजनाए यथा आयुष्मान भारत योजना, पीएम गरीब कल्याण योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना, पीएम विश्वकर्म योजना,किसान सम्मान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, स्वस्थ भारत मिशन, खाद्य सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, उचित पोषण ,गरीबों के लिए आवास एवं सामाजिक सुरक्षा संबंधी कुल चौत्तीस योजनाएं समाहित हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के इन जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने और उसके प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही संकल्प यात्रा द्वारा सरकार यह सुनिश्चित करेगी की योजनाओं का लाभ सभी वर्गों के लोगों तक पहुंच पा रहा है या नहीं। बैठक में जिला अध्यक्ष मनोज राय ने उपस्थित मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में निवास करने वाले योजनाओं से संबंधित पात्र लाभार्थियों से संपर्क कर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करने में पूर्ण सहयोग करने की बात कहीl प्रशासन द्वारा तैयार संकल्प यात्रा के रूट चार्ट पर मंडल अध्यक्षों द्वारा आपत्ति जताने एवं इसे व्यावहारिक बताए जाने पर पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद ने प्रशासन से बात कर इसे संशोधित करने की बात कहीl मंडल अध्यक्षों ने पूरे कटिहार विधानसभा में संकल्प यात्रा के स्वागत के साथ ही पात्र लाभार्थियों को अपने पूरे टीम के साथ लाभान्वित करने हेतु तत्पर रहने का भरोसा दिलायाl

Previous post रेलवे प्रशासन ने किया पेंशन अदालत का आयोजन 60 वादों का किया गया निष्पादन।
Next post वनवासी कल्याण छात्रावास को रेड क्राँस ने दिया इन्वर्तर सेट
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial