कटिहार स्टेशन पर रेलवे मजिस्ट्रेट चेकिंग में हुई बड़ी कार्रवाई।100 से अधिक पकड़े गए बेटिकट यात्री
(कटिहार डेस्क)
कटिहार रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को व्यापक रेलवे मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया। सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में वाणिज्य विभाग की टीम ने आरपीएफ के साथ संयुक्त रूप से सुबह से शाम तक मेल-एक्सप्रेस व पैसेंजर मिलाकर एक दर्जन से अधिक ट्रेनों में कड़ी जांच की। वही चेकिंग के दौरान 100 से अधिक बिना टिकट यात्री, स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वाले, तथा महिला व विकलांग कोच में गलत तरीके से सफर कर रहे यात्रियों को विभिन्न रेलवे एक्ट के तहत पकड़ा गया। पकड़े गए यात्रियों में आधे दर्जन से अधिक महिलाएँ भी शामिल रहीं। वही सभी यात्रियों को मौके पर मौजूद रेलवे मजिस्ट्रेट विकास कुमार द्वारा आर्थिक दंड की सजा दी गई। बाद में रेल कोर्ट के लोकप्रिय पेशकार नवीन कुमार और कुलदीप सिन्हा द्वारा जुर्माना राशि जमा लेने के बाद रेलवे मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार सभी को मुक्त कर दिया गया। इस अभियान में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक फणी भूषण, मुकेश कुमार, मुरारी प्रसाद, टीटी अमरेश कुमार, सुमन कुमार सिन्हा, अनूप कुमार पासवान, कमलेश कुमार, रवि कुमार,अशोक कुमार, केडी मंडल, मनीष कुमार सिंह,रामू यादव, कमलेश चौधरी,नंद किशोर प्रसाद, बी.के. चौहान, रंजीत कुमार, राकेश कुमार साह, डी.पी. सिंह सहित आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर मुक्ति शील और बबलू कुमार समेत कई सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। वही कटिहार रेलमंडल के सीनियर डीसीएम सह पीआरओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे राजस्व संरक्षण हेतु रेल में ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। इसलिए यात्रियों से अपील है कि उचित यात्रा टिकट लेकर ही अपनी सुखद यात्रा सुनिश्चित करे।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
