November 12, 2026

सुरक्षा और शराब तस्करी पर नकेल: मनिहारी पुलिस की रात में सघन जांच अभियान

Read Time:1 Minute, 10 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मनिहारी पुलिस ने बुधवार रात सघन जांच अभियान चलाया। नारायणपुर डीबीएल चौराहे पर गश्ती दल के नेतृत्व में पीएसआई अमित कुमार और महिला पुलिसकर्मियों ने वाहनों की गहन तलाशी ली।मीडिया द्वारा इस अभियान की तस्वीरें कैमरे में कैद की गई, जिसमें पुलिस की सक्रियता और मुस्तैदी साफ नजर आई। माना जा रहा है कि मनिहारी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने और शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए पूरी तरह सतर्क है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सके।

Previous post रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ ईस्ट पोस्ट ने वर्ष 2024 में अभूतपुर सफलता हासिल किया
Next post मनिहारी में ट्रेन सेवाओं के पुनर्संरचना की मांग, नागरिक संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial