July 28, 2026

रेल एसपी रेल ने मासिक अपराध गोष्टी में विभिन्न मामले का किया समीक्षा ।

Read Time:4 Minute, 38 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

रेल एसपी डॉक्टर संजय भारती की अध्यक्षता में गुरुवार को रेल आरक्षी अधीक्षक कार्यालय में मासिक अपराध गोष्टी संपन्न हुई।जिस दौरान रेल एसपी द्वारा रेलमंडल क्षेत्र अंतर्गत अपराध नियंत्रण की दिशा में चल रहे कार्यों और कांडो की समीक्षा किया। रेल पुलिस पदाधिकारीयों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। रेल एसपी डॉ संजय भारती ने बताया कि अपराध गोष्टी के दौरान सभी को एक्साइज विषय पर कानून से संबंधित कई जानकारियां उपलब्ध कराई गई। रेल में बीते माह में उत्पाद के 54 मामले में लगभग 2100 लीटर से अधिक शराब के साथ 17 लोगो की गिरफ्तारी हुई है। जिसमे विदेशी शराब 2142.640 और देशी शराब 115.500 लीटर है। इसके अलावा 21.700 लीटर सिरप को बरामद किया गया है। वही रेल छेत्र में रेल पुलिस द्वारा 49.910 किलो गांजा को सितंबर माह में बरामद किया गया है। रेल एसपी श्री भारती ने बताया कि रेल क्षेत्र में कुल 102 अपराधिक मामला दर्ज हुई है। जो पिछले माह की तुलना में काफी कम है। रेल एसपी डॉ संजय भारती ने बताया की यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे परिसर में हो रहे लगातार मोबाइल की चोरी पर लगाम लगाने के लिए रेलवे पुलिस द्वारा मुस्कान ऑपरेशन चलाया जा रहा है । जिस दौरान रेल पुलिस द्वारा रेल क्षेत्र में यात्रियों के 15 चोरी हुए मोबाइलों को बरामद करते हुए यात्रियों को बुलाकर जिम्मेनामा पर सभी को सुपुर्द किया गया। वर्ष 2023 में अब तक रेल पुलिस ने 273 मोबाइल बरामद किए हैं जो विभिन्न रेल थाना क्षेत्र से गायब हुए थे। रेल पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय भारती ने लोगों से भी आग्रह किया कि यात्रा के दौरान अपने मोबाइल की सुरक्षा में सावधानी रखें।आधुनिकता के दौर में मोबाइल एक अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में मोबाइल की सुरक्षा स्वयं करना लाजमी है। वही अपना खोया हुआ मोबाइल फोन को महीनो बाद पुनः प्राप्त करने वाले लोगों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए रेल पुलिस के सराहनीय कार्यों की प्रशंशा करते हुए रेल पुलिस को धन्यवाद दिया। मिली जानकारी के अनुसार रेल एसपी डॉ संजय भारती द्वारा रेल छेत्र में दो वर्षो से अधिक एक ही जगह पर पदस्थापित दर्जनों इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी सहित सब इंस्पेक्टर का तबादला एक स्थान से दूसरे स्थान पर किया गया है। जिसमे कटिहार जीआरपी इंस्पेक्टर राजीव चौधरी को सहरसा, बरौनी इंस्पेक्टर राम प्रमोद यादव को कटिहार तबादला किया गया है। कटिहार रेल थाना प्रभारी मो इमरान आलम सहित बरौनी और सहरसा के एसएचओ को रेल में उत्कृष्ट कार्य के लिए 5000 रुपया नगद से पुरस्कृत किया गया है। जबकि रेल क्षेत्र में कार्य कर रही अलग अलग स्पेशल एएलटीआर टीम आदि को 4000 रुपए नगद से पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया गया है। रेल एसपी द्वारा जोगबनी , बरौनी, मानसी, सहरसा,बेगूसराय आदि जगहों के एसएचओ को इधर उधर किया गया है। रेल एसपी डॉ संजय भारती ने कहा कि रेल में अच्छे और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को हमेशा पुरस्कृत किया जाता है।

Previous post कांग्रेस जिला कार्यकारणी की बैठक में नवमनोनित सदस्यों को दिया जाएगा मनोनयन पत्र ।
Next post बिहार के जातिगत सर्वे के आंकड़े पर राहुल गांधी के जितनी आबादी, उतना हक वाले बयान पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज, उसे जमीनी हकीकत और कांग्रेस की दुर्दशा के बारे में नहीं है कुछ अंदाजा ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial