कांग्रेस जिला कार्यकारणी की बैठक में नवमनोनित सदस्यों को दिया जाएगा मनोनयन पत्र ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कांग्रेस कटिहार जिला कार्यकारिणी एवं विशेष आमंत्रित कमेटी की घोषणा के बाद पहली बार शुक्रवार को शहर के हृदयगंज कटिहार-गेराबाड़ी रोड कोशी कॉलोनी के समीप स्थित राज गार्डन में 02: 30 बजे से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया हैं। इस बैठक में सभी नव मनोनीत जिला कार्यकारणी एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों को मनोनयन पत्र देकर मनोनीत करते हुए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कटिहार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर मौजूद रहेंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कदवा विधायक सह कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ० शकील अहमद खान,मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह मौजूद रहेंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी नव मनोनीत सदस्यों को मनोनयन पत्र देकर संगठन की मजबूती के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार- विमर्श करना है। बताते चले की हाल के दिनों में ही कांग्रेस के कटिहार जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के द्वारा जिला कार्यकारणी एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की गई थीं जिसके बाद सभी नव मनोनीत कार्यकारिणी सदस्यों को शुक्रवार को मनोनीत पत्र दिया जाएगा जबकि उन्हें सम्मानित किया जाएगा। जिसकी जानकारी कटिहार कांग्रेस के जिला प्रवक्ता प्रहलाद गुप्ता ने दिया है।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
