बिहार लेबर पार्टी के द्वारा रैली व आमसभा का हुआ आयोजन।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा में पूर्व पथ निर्माण राज्य मंत्री सह बिहार लेबर पार्टी के संस्थापक हिम राज सिंह के नेतृत्व में सात सूत्री मांगों को लेकर बिहार लेबर पार्टी की ओर से रैली एवं आमसभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा कि सरकार से सात सवालों को लेकर विशाल रैली एवं प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। हमारी मांगे बिहार में स्वयं सहायता भत्ता(बेरोजगारी भत्ता) योजना को शक्ति से लागू कर सभी शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने, वृद्धा पेंशन की राशि चार सौ रुपया से बढ़ाकर एक हजार प्रति माह करने, 60 साल से अधिक उम्र के जिन बुजुर्गों का उम्र,आधार कार्ड एवं वोटर कार्ड में हुई गलती को पंचायत में शिविर लगाकर सुधार कराने तथा उन बुजुर्गों को भी वृद्धा पेंशन देने, सभी छूटे हुए गरीब परिवार को शीघ्र राशन कार्ड देने,जॉब कार्ड धारी मजदूरों को साल में कम से कम तीन सौ दिन काम मुहैया कराने तथा काम नहीं मिलने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता देने और मजदूरी बढ़ाकर कम से कम पांच सौ रुपया प्रतिदिन करने, किसानों को उनके फसल का उचित मूल्य देने,बिहार से बाहर काम करने वाले मजदूरों की परेशानी को देखते हुए प्रत्येक जिला मुख्यालय में मजदूर सहायता केंद्र खोलना शामिल है।धरना के बाद पूर्व मंत्री के नेतृत्व में रैली निकाली गई। पूर्व मंत्री श्री सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली एवं अंचलाधिकारी चंदन कुमार को मांग पत्रों का ज्ञापन सौंपा।धरना में प्रखंड क्षेत्र से बड़ी संख्या से लोगों की भीड़ इकट्ठी हुई थी। मौके पर धनराज सिंह, पिंटू यादव, मनोरंजन मेहता, विजय झा ,अब्दुल लतीफ टुनटुन कुमार सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
