June 20, 2026

हसनगंज में 16 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 32 Second

हसनगंज (डेस्क)

हसनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मननपुर मुशहरी टोला एवं रामपुर कोशपाली गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 16 लीटर देसी शराब के साथ दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष निक्की कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिरु ऋषि, पिता स्वर्गीय शुकर ऋषि, निवासी मननपुर मुशहरी टोला तथा दिनेश पासवान, पिता तिनकोरी पासवान, निवासी रामपुर कोशपाली, थाना हसनगंज, जिला कटिहार के रूप में हुई है। दोनों के पास से कुल 16 लीटर देसी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध शराबबंदी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सरकार की शराबबंदी अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। शराब बेचने एवं सेवन करने वालों पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है। इस कार्रवाई में पुलिस बल के अन्य जवान भी मौजूद थे।

Previous post रामपुर पंचायत की महिला मुखिया रानी देवी को राज्य स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त।
Next post कदवा थाना में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial