रेड क्रॉस ने अग्नि पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटी।
खाना बनाते समय विशेष सावधानी बरते ग्रामीण: भुवन
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कटिहार जिले के बरारी प्रखंड के बैसा गोविंदपुर पंचायत के वार्ड न. 10 में लगी भीषण आग से प्रभावित 17 परिवारों के बीच भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन अनिल चमरिया के नेतृत्व में अग्नि पीड़ित सहायता कोषांग के संयोजक भुवन अग्रवाल अपनी टीम के साथ अग्नि पीड़ितों के बीच राहत सामग्री लेकर पहुंचे। सोसाइटी के सचिव संतोष गुप्ता ने बताया कि अग्निकांड की खबर मिलते ही रेड क्रॉस की टीम पीड़ितों के बीच तिरपाल, 36 बर्तनों का कीट, मच्छरदानी समेत अन्य दैनिक कार्यों में उपयोगी सामानों का वितरण किया गया। सहायता कोषांग के संयोजक भुवन अग्रवाल ने खाना बनाते समय विशेष सावधानी बरतने का सुझाव दिया।उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि आग लगने के सबसे बड़े कारणों में रसोई घर में लापरवाही, बिजली उपकारों में शार्ट सर्किट, खुली आग वाली चीजें जैसे मोमबत्ती, अगरवत्ती या बीड़ी और ज्वलनशील पदार्थों का सही ढंग से उपयोग नहीं होना है। चेयरमैन अनिल चमरिया ने ग्रामीणों को तत्कालीन बचाव के कई उपाय बताये।उन्होंने बताया कि घर के खाली बड़े बर्तनों जैसे ड्रम, बाल्टी आदि में पानी भरकर हमेशा घरों के अन्दर रखना चाहिए और खाली बोरियों में बालू भरकर रखा जाना चाहिए ताकि दमकल पहुंचने से पहले शुरूआती तौर पर आग बुझाने में आसानी हो। प्रबंध समिति के सदस्य बिमल सिंह बैगानी एवं आदित्य अग्रवाल, रवि आजाद ने कहा कि बिजली तार को खुला एवं लूज ना रखे। सभी खुले तारों की वायरिंग करवा ले। चेयरमैन अनिल चमरिया ने कहा कि रेड क्रॉस का उदेश्य ही आपदा की घडी में साथ रहना और बचाव करना है।उन्होंने कहा कि विगत दिनों ही कटिहार नगर, कुरसेला, मोहना चांदपुर,अमीनाबाद आदि जगहों पर संस्था द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया जा चूका है।
