July 27, 2026

रेड क्रॉस सोसाइटी ने अग्नि कांड पीड़ितों को वितरित किया राहत सामग्री।

Read Time:2 Minute, 32 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

रेड क्रॉस सोसाइटी ने कोढ़ा के फलका प्रखंड के भंगहा कोआपरेटिव गोदाम टोला के हुई अग्नि कांड से पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाई है। रेडक्रॉस चेयरमैन अनिल चमरिया ने राहत वितरित करते हुए कहा कि ऐसा कार्य यह समझने में मदद करता है कि जब आपके समुदाय के लोगों को जरूरत होती है। रेड क्रॉस सोसाइटी जैसी संगठन हमेशा उनकी मदद के लिए तैयार रहते हैं। संस्था के सचिव संतोष गुप्ता ने कहा जब पीड़ित 10 परिवारों के बीच राहत समग्री मे तीरपाल, बाल्टी, बर्तन, हाइजीन कीट, किचेन सेट आदि दिया गया उन्होंने कहा कि ऐसे सामानों से पीड़ित परिवारों को बहुत मदद मिलती है। इस तरह की सामग्री से वे अपने घरों को फिर से स्थापित कर सकते हैं और नौकरी और अन्य गतिविधियों को शुरू करने के लिए अपनी रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं। प्रबंद समिति सदस्य पुरुषोत्तम मोदी एवं सह सचिव विवान सरकार ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी के जैसे संगठन समुदाय के साथ हाथ मिलाकर उनकी मदद करते हैं ताकि उन्हें इस मुश्किल समय से निकलने में मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अग्नि के बारे में जागरूकता होना बहुत जरूरी है। कुछ आसान चरणों के द्वारा, हम सभी इस समस्या से निपट सकते हैं। श्री चमरिया ने कहा कि वायुमंडल में गंधक धुंध या कुछ अन्य धुंध की चीजों का उपयोग न करें। ये जलाए गए अंगारों को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि अपने घर में आग लगने पर समय पर संबंधित संसाधनों का उपयोग करें और अग्निशमन विभाग को सूचित करें। कोढ़ा विधायक कविता पासवान ने दूरभाष पर संस्था को साधुवाद दिया एवं मौके पर मुखिया संजय पटेल ने भी संस्था का आभार व्यक्त किया।

Previous post जदयू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष बने यशश्वी ।
Next post दुर्गा मंदिर परिसर में पांच दिवसीय शिविर सम्पन्न।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial