November 15, 2026

दुर्गा मंदिर परिसर में पांच दिवसीय शिविर सम्पन्न।

Read Time:2 Minute, 23 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

राज्य भारत स्काउट और जिला कटिहार के द्वारा जो सेवा शिविर दुर्गा मंदिर के परिसर में पांच दिवसीय आयोजन किया गया।उसमें सभी प्रतिभागी स्काउट -गाइड ,रोवर -रेंजर को प्रमाण पत्र दिया गया ,और इस सेवा शिविर का समापन किया गया। सेवा शिविर के समापन के दौरान जिला सचिव संजय कुमार ने बताया कि स्काउट गाइड अपना शारीरिक ,मानसिक, संवेगात्मक और आध्यामिक विकास हेतु स्काउट शिक्षा के पांच मूलाधार चरित्र गठन, स्वास्थ्य और बल ,कौशलों के विकास, समाज सेवा तथा ईश्वर के प्रति कर्तव्य पालन के सतत अभ्यास के जीवन की चुनौतियों के लिए अपने आप को तैयार करते हैं। मंच में बैठे हुए काशी प्रसाद चौहान जिला संगठन आयुक्त ने कहा कि इस सेवा शिविर में जो भी प्रतिभागी भाग लिए हैं, सभी ने अपने स्तर पर अच्छा कार्य निभाया। मंचासीन बैठे सभी सीनियर स्काउट गाइड उपस्थित थे, जिसमें आशीष रंजन,राजेश कुमार वर्मा ,रामबाबू ,विजय शर्मा ,संजय सिंह ,अनूप कुमार, कार्तिक कुमार, अजय ठाकुर ,अजय महतो ,डॉक्टर कुमार अमरेश, अमित कुमार, प्रियंका कुमारी ,सायरा खातून, रीना कुमारी ,अंजली कुमारी आदि थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ललन कुमार ,उदय मंडल ,अमरजीत कुमार, आकाश कुमार चौधरी ,निशा कुमारी ,नेहा कुमारी, श्वेता सिंह, सरस्वती कुमारी ,ईशा कुमारी, निशा कुमारी सभी ने सफलतापूर्वक दुर्गा मेला शिविर संपन्न करने मैं सहयोग किया। इस कार्यक्रम का मंच संचालन रोहित कुमार स्काउट मास्टर ने किया।

Previous post रेड क्रॉस सोसाइटी ने अग्नि कांड पीड़ितों को वितरित किया राहत सामग्री।
Next post मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हुआ शिविर का आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial