रेडक्रास सोसाइटी ने अग्नि पीड़ितों को राहत किया वितरण ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
बरारी प्रखंड के मोहना चांदपुर एवं अमीनाबाद गांव में बीती रात आगलगी से तबाह हुए 5 परिवारों को त्वरित राहत पहुंचाने के उद्द्येश्य से रेडक्रोस सोसाइटी की टीम खबर मिलते ही अनिल चमरिया के नेतृत्व में राहत सामग्री लेकर घटनास्थल पर पहुंची। राहत वितरण करते हुए अनिल चमरिया ने कहा कि रेडक्रोस का उद्द्येश्य ही आपदा की घड़ी में साथ खड़े रहना एवं बचाव करना है। उन्होंने कहा कि फलका, कुर्सेला, बरारी आदि कई क्षेत्रों मे विगत दिनों हुई आगलगी से प्रभावित लोगों के बीच संस्था द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया जा चुका है। प्रोजेक्ट चेयरमैन भुवन अग्रवाल ने खाना बनाते समय विशेष सावधानी बरतने का सुझाव दिया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि आग लगने के सबसे बड़े कारणों में रसोई घर में लापरवाही, बिजली के उपकरणों में शॉर्ट सर्किट, खुली आग वाली चीजें जैसे मोमबत्ती, अगरबत्ती या सिगरेट और ज्वलनशील पदार्थों का सही ढंग से उपयोग न होना है। प्रबंध समिति सदस्य देवराज शर्मा एवं मनोज गुप्ता ने लोगों आग ऐसे समान को घरों से दूर खुले जगह मे की की सलाह दी तथा खाना बनाने वाली जगहों पर पानी से भरी बाल्टी रखने की सलाह दी। उन्होने शार्ट सर्किट से बचने हेतु बिजली के तार को दुरुस्त रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पीड़ित का घर जला एवं बेटी की शादी को रखे नगद रुपये भी जल गये जो अत्यंत दुखदाई है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को राहत सामग्री में तिरपाल, मसहरी, साड़ी एवं 36 बर्तनों का सेट, साड़ी आदि वितरित किया गया। इस मौके पर समाजसेवी रवि आजाद के साथ बड़ी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने संस्था को साधुवाद दिया।
More Stories
मनिहारी में भैंस चोरी का विरोध करने पर किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के कमालपुर दियारा में भैंस चोरी करने आए अपराधियों ने विरोध...
फलका बाजार में टायर ब्लास्ट, गैरेज कर्मी गंभीर रूप से घायल
मो0 काजु (फलका) फलका बाजार में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर में हवा भरने...
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मातम।
मो0 काजु ( फलका) कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगरहा गांव के समीप बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक...
फलका में 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, संचालक गिरफ्तार
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक मोड़ के समीप गुरुवार को प्रशासन और पुलिस की...
स्कूल में प्रधानाध्यापिका गायब, बच्चों के भोजन पर भी सवाल जिला परिषद के निरीक्षण में तारापुर प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था को बताया कटघरे में।
मनोरंजन साहा (बारसोई) बारसोई जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के पंचायत शिवनंदपुर स्थित तारापुर प्राथमिक विद्यालय में जिला परिषद सदस्य गुलजार...
जनसंपर्क अभियान चलाकर सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने सुनीं लोगों की समस्याएं
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के हसनगंज, कवैया, तिनगछिया सहित विभिन्न गांवों में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद...
