November 14, 2026

निष्पक्ष चुनाव को लेकर मनिहारी पुलिस ने केंद्रीय बलों के साथ दियरा सहित विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया

Read Time:53 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

चुनाव की आहट को लेकर मनिहारी पुलिस सजग दिख रही है। मंगलवार को निष्पक्ष चुनाव को लेकर मनिहारी थाना प्रभारी पंकज आनंद के नेतृत्व में केंद्रीय बलों के प्लाटून के साथ प्रखंड के मिर्जापुर के दियरा क्षेत्र, रसूलपुर,दिलारपुर, महियारपुर, बाघमारा, नवाबगंज सहित विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया।इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार हरिशंकर सिंह, मंटू सिंह, रामरूप कुमार, पीएसआई निशा रानी सहित स्थानीय थाना के सशस्त्र बल मौजूद थे।

Previous post 25 लीटर देसी शराब को किया गया विनष्टीकरण।
Next post आयुष्मान कार्ड को ले विशेष शिविर का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया, अमदाबाद प्रखंड में 7356 कार्ड बना
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial