आयुष्मान कार्ड को ले विशेष शिविर का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया, अमदाबाद प्रखंड में 7356 कार्ड बना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी के प्रखंड विकास पदाधिकारी रणधीर कुमार ने अपने अधिनस्थों के साथ आयुष्मान कार्ड निर्माण कर रहे पीडीएस केंद्रों के विशेष शिविरों का दौरा कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। सोमवार को भी बीडीओ ने नगर स्थित विभिन्न सीएससी संचालकों को इस दिशा में तेजी लाने के निर्देश दिए। मालूम हो कि प्रत्येक केंद्र पर सौ से उपर आयुष्मान कार्ड निर्माण का लक्ष्य दिया गया है।इस लक्ष्य के औसत में कमी होने के कारण जिला प्रशासन विछुब्ध है और कारवाई की बात कह रही है। इसे लेकर मंगलवार को भी मनिहारी बीडीओ ने ग्रामीण क्षेत्रों के शिविरों और सीएससी केंद्रों पर धावा बोलकर कार्यों में लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया।दुरभाष पर प्रखंड समन्वयक कैलाश कुमार तांती ने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न शिविरों में निरिक्षण कर रहे हैं और दो दिनों में बेहतर परिणाम भी मिल रहा है। खबर लिखे जाने तक सोमवार को लगभग 1600 और मंगलवार को 2787 लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बन गया। वहीं अमदाबाद बीडीओ दुर्गेश कुमार ने बताया कि अमदाबाद में मंगलवार तक 7356 लाभुकों का सफलतापूर्वक आयुष्मान कार्ड का केवाईसी कर दिया गया।श्री दुर्गेश ने कहा कि कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिये गये है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
