September 25, 2026

रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा अग्नि पीड़ितों के बीच बांटी गई राहत सामग्री ।

Read Time:2 Minute, 53 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार )

कटिहार जिले में लगातार हो रही अग्नि पीड़ितों को सहायता पहुंचाने के लिए रेडक्रोस चेयरमैन अनिल चमरिया की अगुवाई में संस्था के सदस्यों ने घटनास्थल पर पहुचकर राहत सामग्री का वितरण किया। मौके पर अनिल चमरिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छोटी लापरवाही जान-माल पर भारी पड़ जाती है।लोग हुक्का, चिलम या बीड़ी पीकर बिना बुझे ही छोड़ देते हैं।फिर वही चिंगारी भयंकर आग का रूप धारण कर लेती है। आगलगी से बचाव एवं आगलगी के बाद सावधानी के बारे में बताते हुए अनिल चमरिया ने कहा कि रेत, मिट्टी या बाल्टी से पानी आग के ऊपर डालकर आग को फैलने से रोका जा सकता है। सचिव संतोष गुप्ता ने पीड़ितों को ढांढस देते हुए कहा कि मकई के डंठल को लोग जलावन हेतु घर में ही इकट्ठा करके रखते है। जो आग का मुख्य कारण है। क्योकि वो अति ज्वलनशील होता है। इन दिनों आगलगी की घटना जहां भी हुई है इसका कारण वही है। उन्होने कहा कि फैक्ट्री या मिल में आग लगने पर बिजली का मेन स्विच फौरन ऑफ कर दें। किसी व्यक्ति के कपड़ों में अगर आग लग जाए तो उसे तौलिया से बुझाएं। कपड़ों में आग लगे हुए व्यक्ति को जमीन पर लिटाने का प्रयास करें। फिर जले हुए भाग पर ठंडा पानी डालें।इस दौरान ख्याल रखें कि जले हिस्से पर चिपकी हुई किसी चीज को हाथ से न हटाएं। रोगी को कंबल में लपेट कर 102 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाने की कोशिश करें। उपस्थित प्रबंध समिति सदस्य पुरुषोत्तम मोदी एवं देवराज शर्मा ने कहा कि इस घटना मे लगभग 40 घरों मे आगलगी हुई है संस्था द्वारा पीड़ित परिवारों मे ललन महतो, बबलू महतो, नीरज महतो, कैलाश महतो, सियाराम महतो, कंचन महतो, राजदेव, संजय सहनी, मनोज सहनी, कैलाश सहनी आदि को राहत सामग्री बांटी गई जिसमें 36 बर्तनों का सेट, बड़ा तिरपाल, बाल्टी, मशहरी, साबुन आदि है। जिससे त्वरित राहत मिल सकेगी। मौके पर मुखिया ललन राम, राम प्रवेश, कुंदन, गौतम, रंजीत आदि मौजूद थे।

Previous post एक शराबी को पुलिस ने किया गिरफतार,भेजा गया जेल ।
Next post प्रखंड में स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु ग्रामीणों को किया जा रहा है जागरूक।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial