प्रखंड में स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु ग्रामीणों को किया जा रहा है जागरूक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
ग्रामीण विकास विभाग बिहार सरकार के द्वारा सूबे भर में लोहिया स्वच्छता अभियान चलाये जा रहे हैं।इसके माध्यम से ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति चेतना विकसित कर गांव ग्राम को स्वच्छ रखने को प्रेरित किये जा रहे हैं। इसु कड़ी में मनिहरी प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग पंचायतों में इस दिशा में काम प्रगति पर है। परियोजना के प्रखंड समन्वयक कैलाश कुमार ने विस्तार से जानकारी दी कि फिलहाल प्रखंड क्षेत्र के छः गंगा ग्राम का चयनकर स्वच्छता के लिए निर्धारित कार्यक्रम प्रगति पर है। जानकारी दी कि इस योजना के तहत चयनित पंचायत के प्रत्येक परिवार के बीच घरेलू कचरा संग्रह के लिए हरे व नीले रंग का दो कूड़ेदान दिये जा रहे हैं। घर घर से कचड़े को उठावकर कचरा निस्तारण केन्द्र तक लाने, ले जाने के लिए पैडल रिक्शा एवं ई रिक्शे की व्यवस्था है।इसी तरह मलिन जल को यत्र तत्र बहने से रोकने के लिए सामुदायिक सोख्ते का निर्माण कराये गये हैं।बताया कि अब तक कुल 343 सामुदायिक सोख्ते के निर्माण का काम अंतिम चरण मे है। सम्पूर्ण स्वच्छता के लिए उठाये गये कदमों के तहत प्रत्येक पंचायत में एक ठोस कचरा निस्तारण केन्द्र की स्थापना की जा रही है।स्वच्छताग्रही, एवं स्वच्छता पर्यवेक्षकों के माध्यम से आम जन को ग्रामीण स्वच्छता के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
