August 25, 2026

190 ली. देशी व 368.83 ली. अंग्रेजी शराब का किया गया विनष्टी करण

Read Time:1 Minute, 14 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कटिहार पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार कुरसेला थाना परिसर के पीछे गड्ढा खोदकर विभिन्न कांडो मे जप्त देसी व अंग्रेजी शराब का विनष्टीकरण बुधवार को थानाध्यक्ष धर्मप्रकाश कुमार एवं आरओ उत्तम कुमार की उपस्थिति में किया गया। बताया गया कि कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत भारी मात्रा में पूर्व के कांडों में जप्त देसी महुआ शराब 190 ली. व अंग्रेजी 368.83 कुल 558.83 लीटर शराब का विनष्टीकरण थाना परिसर के पीछे किया गया। मौके पर अपर थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे।इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष धर्मप्रकाश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार गस्ती एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

Previous post मनिहारी थाना में सेवानिवृत्त दफादार शिवानंद राम को दी गई भावभीनी विदाई।
Next post मोतियाबिंद जांच व निःशुल्क ऑपरेशन हेतु विशेष शिविर 3 जुलाई को
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial