November 12, 2026

सेवानिवृत्त रेलवे गार्ड पर मंडी में सांढ का हमला, गहरी चोटें आईं

Read Time:53 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

नगर पंचायत स्थित सब्जी मंडी में एक आवारा सांढ ने सब्जी लेने आए मनिहारी निवासी सेवानिवृत्त रेलवे गार्ड अशोक भट्टाचार्जी पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। इस घटना के बाद नगरवासियों में आक्रोश फैल गया है। घायल भट्टाचार्जी को तुरंत प्राथमिक उपचार कराया गया। नगरवासियों ने पशुपालन विभाग से आवारा सांढों को नियंत्रित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है, जिससे नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

Previous post मनिहारी सीडीपीओ पर गिरी गाज,मंत्री के निरीक्षण के बाद निलंबन
Next post एसडीपीओ ने प्राणपुर थाना में चल रहे लंबित कांडों का किया समीक्षा दिए कई निर्देश
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial