November 12, 2026

एसडीपीओ ने प्राणपुर थाना में चल रहे लंबित कांडों का किया समीक्षा दिए कई निर्देश

Read Time:1 Minute, 58 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

कटिहार सदर एसडीपीओ ने बुधवार को प्राणपुर थाना में चल रहे लंबित कांडों का किया समीक्षा। एसडीपीओ अभिजीत कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राणपुर थाना अंतर्गत लंबित कांडों व सभी पंजीयों का समीक्षा किया गया। इसमें लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने व वारंट पेंडिंग को लेकर सख्त निर्देश प्रभारी थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी स्वेता कुमारी व आईओ को दिया गया। थाना क्षेत्र मे नियमित रूप से गश्ती करने व कांड मे फरार अभियुक्तो की गिरफ्तारी अभियान चला कर सुनिश्चित करने की बात कही गई है। उन्होंने मध्य निषेध को लेकर विशेष चौकसी बढ़ाने का भी निर्देश दिया। तथा शराब माफियाओं के विरुद्ध छापेमारी करने व संघन वाहन जाँच, असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने को लेकर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी स्वेता कुमारी को निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने 40 लंबित कांडों के मामले व लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए कार्य को पूर्ण कर केस को डिस्पोजल करने का निर्देश थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी स्वेता कुमारी को दिया। इस मौके एस आई अशोक कुमार दुबे,एएस मोहित खां,सत्येंद्र,एस आई प्रसिद्ध कुमार यादव आदि उपस्थित थे।

Previous post सेवानिवृत्त रेलवे गार्ड पर मंडी में सांढ का हमला, गहरी चोटें आईं
Next post गंगा का जलस्तर डेंजर लेवल से नीचे
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial