June 25, 2026

भूमि सुधार कर्मचारी संघ गोप गुट के द्वारा लंबित 17 सूत्री मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारी ने किया हड़ताल

Read Time:3 Minute, 47 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ गोप गुट के द्वारा लंबित 17 सूत्री मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इस संबंध में राजस्व कर्मचारियों ने बताया कि अपनी विभिन्न मांगो को लेकर 7 मई से वे लोगअनिश्चितकालीन हड़ताल हैं। बताया की सभी राजस्व कर्मचारी भी अनिश्चित कालीन सामूहिक अवकाश पर रहेंगे, जबतक की बिहार सरकार द्वारा 17 सुत्री लंबित मांगों की पूर्ति ना हो। बताया कि बीते 4 मार्च 2025 से भी राजस्व कर्मचारी अनिश्चित कालीन धरना गर्दनीबाग पटना में शुरू किए गए थे। सरकार ने वार्ता व समझौता के उपरांत विभागीय पत्र 122 (4)/को 11 मार्च 2025 को लिखित आश्वासन पर जिले के सभी राजस्व कर्मचारी पुनः 13 मार्च 2025 को अपने-अपने कार्यालय अंचल कार्य करने हेतु वापस लौट आए, परंतु लगभग दो महीने बीत जाने के पश्चात भी राजस्व कर्मचारी के 17 सुत्री लंबित मांगों पर सरकार का कोई निर्णय नहीं आने से यह स्पष्ट प्रतीत होता है कि विभाग का रवैया राजस्व कर्मचारियों के प्रति उदासीन है। बताया कि अपनी मांगो के समर्थन में उन्होंने कहा कि नव नियुक्त राजस्व कर्मचारी को अविलंब गृह जिला में पदस्थापित किए जाने, राजस्व कर्मचारी को कार्य एवं योग्यता के आधार पर वेतन सुधार करते हुए ग्रेड वेतन 1900 के स्थान पर 2800 किए जाने, नव नियुक्त राजस्व कर्मचारी एवं शेष पुराने वंचित राजस्व कर्मचारियोंकी यथाशीघ्र सेवा संपुष्टि कराए जाने, राजस्व कर्मचारी से अतिरिक्त पंचायत का प्रभार हटाए जाने तथा उन्हें राजस्व के अतिरिक्त अन्य किसी कार्य में नहीं लगाए जाने, सभी पंचायत के लिए राजस्व कर्मचारी के रिक्त पदों को यथाशीघ्र भरे जाने, राजस्व कर्मचारी के सुरक्षा और सम्मान की गारंटी सुनिश्चित किए जाने, अनुकंपा पर या अन्य परीक्षा से बहाल राजस्व कर्मचारी का संपर्क परिवर्तन किसी भी तरह से नहीं किया जाने तथा किए गए संवर्ग परिवर्तन को वापस किए जाने, राजस्व कर्मचारी को बायोमेट्रिक प्रणाली से उपस्थिति बनाने से मुक्त किए जाने, राजस्व कर्मचारी को लिपिक संवर्ग की भांति कंप्यूटर की सक्षमता की अनिवार्यता से मुक्त किए जाने, राजस्व कर्मचारी की सुविधा तथा एसीपी या एमएसीपी का लाभ बिना शर्त जो लंबे अरसे से लंबित है। वहीं राजस्व कर्मचारी घर का परिचय जान से अंचल की व्यवस्था चर मरा गई है लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Previous post मनिहारी में पीएम का पुतला फूंक कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन, महिला अपमान व राहुल गांधी पर मुकदमे का विरोध
Next post कुर्सेला पुलिस ने एक गांजा तस्कर को किया गिरफतार कर भेजा जेल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial