November 10, 2026

राजद जिला किसान प्रकोष्ठ कार्यकर्ताओं कि हुई बैठक

Read Time:1 Minute, 17 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड में राजद जिला किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद यादव ने अपने आवास पर एक बैठक आयोजित किया गया। जिसमे किसान से जूङी समस्या पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। राजद किसान प्रकोष्ठ के गोपाल प्रसाद यादव ने कहा पार्टी किसानो के हित के कृतसंकल्प है। किसानो का जो भी समस्या होगा। राजद किसानो की समस्या ने निदान के लिए आवाज बुलंद करता रहेगा। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रकाश साह को कुर्सेला प्रखंड के किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष तथा राधाकांत झा को महासचिव मनोनीत किया गया। दोनो नेताओ ने कहा कि किसानों की समस्याओं को पार्टी के द्वारा मजबूती से उठाकर दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर नीतीश कुमार, मिथुन कुमार आदि दर्जनो लोग उपस्थित थे।

Previous post भूमि सर्वेक्षण के तहत रैयतों एवं आमजन को जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन ।
Next post बस के ठोकर लगने से एक युवक घायल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial