November 10, 2026

भूमि सर्वेक्षण के तहत रैयतों एवं आमजन को जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन ।

Read Time:1 Minute, 12 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड क्षेत्र में बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण के तहत रैयतों एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।इस मौके पर जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम ने बताया की प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने जमीन विवाद, भूमि सर्वेक्षण, आपसी बंटवारा एवं अन्य संबंधित विषयों पर नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया जा रहा है कि कैसे भूमि सर्वेक्षण से लोगों को अपने भू-स्वामित्व की स्पष्ट जानकारी मिलेगी और विवादों में कमी आएगी. इस मौके पर नुक्कड़ नाटक टीम कर्मचारी आदि अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Previous post एलपीजी गैस से भरे टैंक से गैस रिसाव होने से मचा अफरा तफरी।
Next post राजद जिला किसान प्रकोष्ठ कार्यकर्ताओं कि हुई बैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial