November 10, 2026

मूसलधार बारिश के कारण साहिबगंज-मनिहारी फेरी सेवा अस्थायी रूप से बंद

Read Time:55 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

प्रखंड क्षेत्र में लगातार दो दिनों से हो रही मूसलधार बारिश के चलते साहिबगंज-मनिहारी के बीच चलने वाली फेरी सेवा को बुद्धवार के दिन एहतियातन बंद कर दिया गया।फेरी सेवा के प्रबंधक प्रताप रंजन ने बताया कि भारी बारिश के कारण नदी में जलस्तर व धाराओं की गति बढ़ गई है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।उन्होंने कहा कि जैसे ही मौसम अनुकूल होगा और स्थिति सामान्य होगी, फेरी सेवा को पुनः संचालित किया जाएगा। यात्रियों से संयम और सहयोग की अपील की गई है।

Previous post राजद ने रामपाड़ा में माई- बहन सम्मान योजना कार्यक्रम का किया आयोजन
Next post एक शराब तस्कर को भेजा जेल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial