July 26, 2026

राजद कार्यकर्ताओं ने वीर कुंवर सिंह जयंती धूमधाम से मनाई।

Read Time:2 Minute, 16 Second

उमर मुर्शीद (कटिहार)

देश के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह धर्मनिरपेक्ष विचार रखते थें। राजद के तत्वावधान में बाबू वीर कुंवर सिंह जी की धूमधाम से जयंती मनाई गई। इस अवसर पर राजद प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल ने कहा कि देश के प्रथम स्वतंत्रता सेनानियों में बिहार से बाबू वीर कुंवर सिंह जी का नाम इतिहास में दर्ज है। उन्होने कहा कि कुंवार सिंह अंग्रजों के खिलाफ लड़ाई में अपनी सेना में हर जात धर्म को लेकर चल रहे थें। तब शाहाबाद भोजपुर में को ब्रिटिश हुकूमत से पूरी तरह स्वतंत्र कर दिया था। श्री कुणाल ने कहा कि आरा में एक मस्जिद का निमार्ण करवाया जिसे धर्मा मस्जिद के नाम से जाना जाता है दलित समाज को आवास जोत आबाद के लिए सैकड़ों एकड़ ज़मीन दिया जिसे दुसाध बघार के नाम से जाना जाता है इस तरह हर जात धर्म में उनका प्यार मुहब्बत था। राजद प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल ने कहा कि भाजपा जिला स्तर पर वीर कुंवर सिंह जी की जयंती दलीय स्तर पर नहीं मनाती है। इस अवसर पर राजद जिला सचिव बिनोद कुमार सिंह ने कहा कि वीर कुंवर सिंह को जातीय बंधन में नहीं बांधा जा सकता। कार्यक्रम में राजद जिला सचिव बिनोद कुमार सिंह भूषण सिंह सोनू जयसवाल नीरज सिंह रिंकू बिनोद साह अमित सिंह अभय सिंह राघवेन्द्र प्रताप सिंह अभय सिंह अताऊल हक रमन सिंह नारायण सिंह रणविजय सिंह अजय झा विनोद पासवान बिनोद यादव आदि दर्जनों लोग शामिल थें।

Previous post जदयू द्वारा आयोजित भामाशाह जयंती समारोह के लिए कार्यकर्तागण पटना रवाना ।
Next post दो पक्षों में हुई मारपीट एक महिला घायल मामला दर्ज ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial