दो पक्षों में हुई मारपीट एक महिला घायल मामला दर्ज ।
श्रवण शर्मा (कोढ़ा)
कोढ़ा थाना क्षेत्र के वीशनपुर पंचायत के बांध टोला में छोटी मोटी बात को लेकर दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट । जिसमें एक पुरुष सहित एक महिला गंभीर रूप से घायल । 3 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज । घटना के बारे में बताया जाता है कि वीशनपुर पंचायत के बांध टोला में मो सुलेमान का गाय का बछड़ा पास के पड़ोसी पिंकी खातून के दरवाजे पर चला गया पिंकी खातून ने बछड़े को दरवाजे से मार कर भगा दिया। इसी बात को लेकर मोहम्मद कासिम के परिजनों ने पिंकी खातून को भद्दी भद्दी गाली गलौज देने लगा गाली गलौज के बाद आवेश में आकर मोहम्मद कासिम ने घास काटने वाले दबिया से पिंकी खातून के सिर पर जोरदार वार कर दिया। जिससे गंभीर रूप से जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल स्थिति में परिजनों ने उठाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया इलाज के बाद पिंकी के मौसी मरमरी खातून ने कासिम आलम, परवेज आलम को आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष रूपक रंजन ने सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: भाभी से रेप के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना की पुलिस ने रेप के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई नशे में धराए 6 शराबी गिरफ्तार, आजमपुर गोला से 12.775 लीटर विदेशी शराब जब्त
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम लेलहा चौक नवाबगंज...
चार वर्षों की सफल सेवा के बाद जीविका BPM ब्रजेश कुमार को भावभीनी विदाई
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जीविका मनिहारी के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) श्री ब्रजेश कुमार के बांका जिले के अमरपुर प्रखंड...
गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब के साथ युवक गिरफ्तार, फरार अभियुक्त भी दबोचा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दो अलग-अलग मामलों...
भूमि विवाद में हसुआ के वार से युवक गंभीर घायल, दो गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबादनगर पंचायत क्षेत्र के पासवान टोला गांव में रविवार रात करीब नौ बजे भूमि विवाद को...
किशनगंज हाई स्पीड कॉरिडोर (एक्सप्रेसवे) सीमांचल के विकास का नया अध्याय लिखेगा : विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी
कटिहार सहित सीमांचल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, आधुनिक सड़क संपर्क, औद्योगिक प्रगति एवं आर्थिक समृद्धि की दिशा में एक ऐतिहासिक...
