September 26, 2026

राजद का अंबेडकर परिचर्चा सम्पन्न ।

Read Time:2 Minute, 33 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी में राजद की ओर से पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार अम्बेदकर परिचर्चा गुरुवार को मनिहारी बाजार स्थित सामुदायिक भवन में आहुत की गयी।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष विनय सिंह निषाद ने की। विधिवत कार्यक्रम का संचालन जिला प्रधान महासचिव बिनोद साह ने किया, जबकि मंच संचालन संतोष यादव ने किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में राजद अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रो अब्दुल खालिद, प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल, मनिहारी के मुख्य पार्षद व राजद नेता राजेश कुमार यादव उर्फ लाखो यादव, शामिल रहे।अपने संवोधन में प्रो अब्दुल खालिद ने कहा कि पिछड़े ,दलित, अल्प संख्यक समुदाय के नेता के रुप लालू प्रसाद यादव त्याग और बलिदान को कोई नही भुला सकता। राजद प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल ने कहा कि नए संसद भवन सेंट्रल विस्टा का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से नही कराना मनुवाद का द्योतक है ।भाजपा वोट के लिए अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़े वर्ग को गुमराह कर रही है। कहा कि पद तो देती है ,लेकिन पावर छीन लेती है।नए संसद भवन का उद्घाटन महामहिम राष्ट्रपति से नही हुआ तो मामला एससी एसटी गांवों में जाएगा। यह संविधान के साथ छेड़ छाड़ है। श्री कुणाल ने कहा कि राजद का अंबेडकर परिचर्चा शिवचर्चा की तरह घरों में पहुंच रहा है। लोगों का संविधान के प्रति आस्था बढ़ा है।इस अवसर पर राजद के मो सगीर शेरशाह, गोपाल कृष्ण यादव, गोकुलानन्द यादव सहदेव यादव, राजभूषण राही, संतोष यादव, अदोरी कर्मकार सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Previous post एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन
Next post मनिहारी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के उप चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial