एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के बीआरसी भवन हसनगंज में समर कैंप के सफल संचालन को लेकर शिक्षा सेवकों व तालिमी मरकजों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णानंद कुमार ने किया। शिविर की अध्यक्षता कर रहे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि गर्मियों की छुट्टी में होने वाले समर कैंप के सफल क्रियान्वयन को लेकर शिक्षा सेवकों तालिमी मरकजों व अन्य चयनित कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि गर्मियों की छुट्टी में कक्षा 6 एवं 7 के वैसे छात्र- छात्रा जो अपने बुनियादी एवं सरल गणित करने की दक्षता में अपेक्षाकृत रूप से कमजोर हैं, वैसे छात्र छात्राओं को गर्मी की छुट्टियों में समर कैंप के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। समर कैंप का आयोजन 1 जून से 30 जून तक आयोजित की जाएगी। समर कैंप में चयनित छात्र-छात्राओं को प्रथम संस्था के माध्यम से प्रत्येक दिन 2 से ढाई घंटा विशेष शिक्षा प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक कैंप में 15 छात्र-छात्रा शामिल होंगे। समर कैंप के सफल संचालन को लेकर शिक्षा सेवकों व तालिमी मरकजों सहित अन्य चयनित कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर लेखापाल विकास कुमार सहित ट्रेनर व शिक्षा सेवक, तालिमी मरकज आदि मौजूद रहे।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
