September 29, 2026

हसनगंज में कुल छह कांडों में जब्त 97 लीटर देसी-विदेशी शराब का विनष्टीकरण।

Read Time:1 Minute, 34 Second

डेस्क (हसनगंज)

हसनगंज जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को हसनगंज थाना परिसर में विभिन्न कांडों में जब्त देसी एवं विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। इस दौरान अंचल पदाधिकारी कृष्ण मोहन कुमार मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद रहे। थानाध्यक्ष निक्की की अगुवाई में थाना परिसर में गड्ढा खोदकर जब्त शराब को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया। अंचल पदाधिकारी कृष्ण मोहन कुमार ने बताया कि छह कांडों में जब्त कुल 97 लीटर देसी एवं विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया है। इसमें 28 लीटर देसी शराब और 69 लीटर विदेशी शराब शामिल थी। उन्होंने बताया कि जब्त शराब को नियमानुसार नष्ट कर दिया गया। शराबबंदी अभियान को प्रभावी बनाने को लेकर हसनगंज पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। शराब का सेवन करने और अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। विनष्टीकरण की कार्रवाई के दौरान थाना पुलिस के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

Previous post जर्जर ग्वालटोली–कुशिदा सड़क पर गरमाया मामला, पूर्व विधायक महबूब आलम ने प्रशासन से की तत्काल मरम्मत की मांग।
Next post सड़क का निर्माण कार्य समय सीमा खत्म होने के बाद भी पूरा नहीं
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial