November 14, 2026

पक्की छठ घाट निर्माण कार्य का मुखिया सागर यादव ने किया शिलान्यास, ग्रामीणों में खुशी की माहौल ।

Read Time:2 Minute, 17 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड अंतर्गत कालसर पंचायत के महनौर गांव के घोड़ा घाट में 08 लाख की लागत से बनने वाली पक्की छठ घाट निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास मुखिया सागर यादव ने फीता काट कर किया। मौके पर मुखिया सागर यादव ने बताया कि महनौर गांव स्थित घोड़ा घाट में पर्याप्त पक्की छठ घाट नहीं रहने से छठ व्रतियों को पूजा अर्चना करने में काफी दिक्कतें व परेशानी होती है। जिसको लेकर ग्राम पंचायत योजना से पंद्रहवीं वित्त आयोग के टाइड मद से सार्वजनिक छठ घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। साथ ही बताया कि छठ घाट निर्माण हो जाने से छठ व्रतियों को पूजा पाठ करने में सुविधा मिलेगी। बताया पर्याप्त पक्की छठ घाट नहीं रहने से कीचड़ में ही छठ व्रतियों को पूजा करना पड़ता है। लेकिन पक्की छठ घाट निर्माण हो जाने से छठ पूजा करने में व्रतियों को सुविधा मिलेगी। शिलान्यास कार्यक्रम दौरान मौजूद ग्रामीणों ने पंचायत योजना से पक्की छठ घाट निर्माण कार्य कराने को लेकर मुखिया सागर यादव को साधुवाद दिया। कहा पक्की छठ घाट बन जाने से हमलोगों को छठ पूजा पर्व मनाने में सुविधा मिलेगी। दरमियान गाँव के ग्रामीणों में खुशी का माहौल व्याप्त था। इस अवसर पर मुकेश साह, खेसारी लाल यादव, खोखा चौहान, भीमबली चौहान, शंभू यादव, हरि चौहान, चंदेश्वरी यादव, किशोरी चौहान, जगदीश चौहान, छोटू यादव सहित ग्रामीण व जनप्रतिनिधिगण आदि मौजूद रहे।

Previous post भय मुक्त वातावरण में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।
Next post चार लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial