भय मुक्त वातावरण में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।
डंडखोरा (अशोक कुमार)
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल के साथ-साथ प्रशासन भी सक्रिय हो गई है। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस बल द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों ,टोलों मोहल्ले एवं चौक चौराहा होते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली, अंचल पदाधिकारी सादी रऊफ एवं थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस के जवानों ने थाना क्षेत्र के संगत टोला, डंडखोरा , बाड़ी टोला, भमरेली, द्वाशय, कंधरपेली, मगुरजन, तिलास, भेलाई, गोरफर, टिकेली सहित दलित महादलित पिछड़ा अति पिछड़ा एवं आदिवासी विभिन्न गांव मे फ्लैग मार्च निकाला गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि भयमुक्त माहौल में चुनाव कराने को लेकर पुलिस के जवानों के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया है। भयमुक्त वातावरण तथा असामाजिक तत्वों की मंसूबों को असफल करने के लिए तथा लोगों के बीच चुनाव को लेकर स्वच्छ वातावरण माहौल कायम हो इसके लिए जवानों के फ्लैग मार्च निकाला गया ह। फ्लैग मार्च में चुनाव को लेकर बनाए गए सेक्टर मौजूद थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
