August 28, 2026

सैलून संचालक ने आत्महत्या की, पत्नी तीन माह से मैके में थी।

Read Time:47 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के नवाबगंज पंचायत में सैलून संचालक दीपक ठाकुर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दीपक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था, जो पिछले तीन महीने से मायके में रह रही थी, जिससे दीपक तनाव में था। पूर्व मुखिया प्रदीप सिंह ने बताया कि दीपक का सैलून नवाबगंज चौक पर था और वे कुछ साल पहले केवाला पंचायत से यहां आकर बसे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Previous post चाकू मारने के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
Next post नवविवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत, जांच में जुटी फौरेंसिक टीम,देर शाम पति गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial