नवविवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत, जांच में जुटी फौरेंसिक टीम,देर शाम पति गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी थाना क्षेत्र के नीमा बहादुरपुर गांव में एक नवविवाहिता अमरज्योति देवी की दहेज के लिए हत्या का मामला सामने आया है। मृतिका के पिता अमभु ऋषि ने दामाद छोटु ऋषि और अन्य ससुरालवालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही अमर ज्योति को एक लाख रुपये, मोटरसाइकिल और पलंग की मांग के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस और फौरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मृतिका की एक पांच माह की बच्ची है। इधर शाम तक त्वरित कार्रवाई करते हुए मनिहारी पुलिस ने मृतिका के पति छोटू ऋषि को विभिन्न स्थानों से छापेमारी करते हुए गिरफ्तार कर सलाखों में बंद किया।मौके पर थानाध्यक्ष पंकज आनंद,सब इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह, पीएसआई निशा रानी, अमित कुमार, पंचायत के मुखिया रामजी यादव, पूर्व मुखिया जाकिर अनवर सहित मृतक के माता-पिता और दर्जनों रिश्तेदार मौजूद थे। मृतिका के परिवार के अन्य सदस्य बच्ची को लेकर घटना के बाद फरार है।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
