July 20, 2026

झारखंड निर्मित विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार ।

Read Time:49 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस द्वारा टेंपो के साथ चालीस लीटर विदेशी शराब सहित तीन तस्कर पकड़े गए। मिली जानकारी के अनुसार झारखंड से रामपुर दियरा होते हुए सभी तस्कर कुटीघाट के समीप आते हुए पकड़े गए। पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार ने बताया कि टैंपू जप्त कर तीनों तस्कर गुड्डू यादव साकिन राजाजान, आशीष कुमार साकिन ठाठा, नीरज कुमार, खुटिया, मानसी खगड़िया निवासी को अग्रतर कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया।

Previous post मरीज के परिजनों को चिकित्सक ने की गाली गलौज, हंगामा
Next post माहवारी स्वच्छता दिवस के दौरान स्कूली बच्चियों को किया जागरूक।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial