May 26, 2026

स्काउट और गाइड ने मनाया योग दिवस

Read Time:1 Minute, 34 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड जिला कटिहार महेश्वरी एकाडमी के परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस महतम चौधरी योग प्रशिक्षक के द्वारा स्काउट गाइड एवं रोवर-रेंजर को योग करवाया गया। उन्होंने कहा कि योग ही एक ऐसी कला है ,जिससे जटिल से जटिल रोगों को दूर किया जा सकता है और स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है। योग कार्यक्रम के पश्चात समाज को योग के प्रति जागरूक करने हेतु नगर भ्रमण का आयोजन किया गया एवं सभी बच्चों को योग दिवस का प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्काउट गाइड, रोवर-रेंजर के अलावे बहुत सारे स्कूलों के बच्चों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर श्री राम बाबू जिला संगठन आयुक्त स्काउट ,प्रियंका मिश्रा जिला संगठन आयुक्त गाइड ,राजेश वर्मा रोवर स्काउट लीडर ,रीना कुमारी ,अमन कुमार, अविनाश कुमार, मध्य विद्यालय बनिया टोला के शिक्षक सूर्यदेव गुप्ता एवं शिक्षिका सुनीता कुमारी सिन्हा आदि उपस्थित थे।

Previous post 09 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का होगा अलग अलग रूट में परिचालन शुरू
Next post उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial