बारसोई में किसान सलाहकारों ने हाथ में काला पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन ।
Edited by:- मनोरंजन साहा …..
बारसोई प्रखंड के किसान सलाहकारों ने ई- किसान भवन पर जनसेवक पद में समायोजन की मांग को लेकर काली पट्टी लगाकर विरोध जताया तथा प्रदर्शन किया। किसान सलाहकारों ने कहा कि यदि विभाग किसान सलाहकार को जनसेवक के रूप में समायोजन नहीं करती है तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा। किसान सलाहकार इंदु भूषण ने कहा कि विगत दस वर्षों से किसान सलाहकार को जनसेवक पद में समायोजन करने की मांग करते आ रहे हैं परंतु इस और सरकार का कोई ध्यान नहीं होना चिंताजनक है । उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के पदाधिकारियों द्वारा कई बार नियमित नियुक्ति अनुशंसा की गई परंतु अब तक नियमित नियुक्ति नहीं किया गया। वही इस अवसर पर प्रदीप कुमार राम, पुरुषोत्तम कुमार, आबू सालेह, गालिब नसतर, मनोज कुमार यादव, अबुल कलाम, भोलेनाथ गुप्ता, कुमारी किरण, समीर आलम, शौकत अली, सुभाष कुमार शर्मा, वीर कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
