गंगा तट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर एसडीएम ने नगरवासियों को दिया शुभकामनाएं ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
नगर के गंगा तट पर छठ महापर्व की शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ ने समस्त अनुमंडल वासियों के उत्तम भविष्य की मनोकामना की। शाम होने से पहले ही छठव्रती नगर के विभिन्न घाटों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पहुंचने लगे। बड़ी संख्या में छठ व्रती अपने पूरे परिवार एवं गाजे-बाजे के साथ छठ घाट पर पहुंचे। स्थानीय जनप्रतिनिधि में सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी, एसटी आयोग के अध्यक्ष शंभू सुमन, कांग्रेस के महासचिव तारीक अनवर, मुख्य पार्षद लाखो यादव, संजीव श्रीवास्तव, एसडीपीओ मनोज कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी रंधीर लाल,सीओ राजेश रंजन, सर्किल इंस्पेक्टर आनंद कुमार,थानाध्यक्ष रामविलास सिंह, अधिवक्ता संजय सिंह, प्रमोद झा, पीएसआई डौली कुमारी, चंद्रभानु गुप्त मंजय साह, बालेश्वर सिंह, काजल मित्रा सहित अन्य लोग भी छठव्रतियों को पर्व की शुभकामनाएं देने छठ घाटों पर पहुंचे। मौके पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
