विद्यालय में चहारदीवारी नहीं होने से बच्चे है असुरक्षित, एक शौचालय का उपयोग करते है छात्र छात्राएं ।
अशोक यादव (डडंखोरा)
उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपारा डंडखोरा व जयनाथ सिंह प्राथमिक विद्यालय घटवारी टोला विकास नगर डंडखोरा में विद्यालय शिक्षा समिति के पदधारकों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राइट टू एजुकेशन फोरम कटिहार एवं आर्थिक अनुसंधान केंद्र के तत्वाधान में आयोजित इस उन्मुखीकरण कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य ने किया। स्थानीय सामाजिक संस्था लोक स्वराज एवं गगन तारा फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष, सदस्य, शिक्षक, स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय शिक्षा समिति के अधिकार एवं कर्तव्यों से अवगत कराते हुए विद्यालय के समग्र विकास का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपारा के अध्यक्ष पूजा कुमारी ने कहा कि इस विद्यालय में चहारदीवारी नहीं है। मात्र एक शौचालय की व्यवस्था है।जबकि लड़का व लड़की के लिए अलग अलग शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए पेयजल के लिए भी मात्र एक चापाकल है।बच्चों को बैठने के लिए पर्याप्त बेंच डेस्क नहीं है। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कई समस्याओं को रेखांकित करते हुए उसके समाधान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले में जिला पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी के अलावा जन प्रतिनिधियों से मिलेंगे तथा इन समस्याओं के समाधान के लिए अनुरोध करेंगे। कार्यक्रम के दौरान राइट टू एजुकेशन फोरम एवं आर्थिक अनुसंधान केंद्र की ओर से सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि विद्यालय शिक्षा समिति को कई तरह के अधिकार दिये गये है। अगर विद्यालय शिक्षा समिति अपने अधिकार एवं कर्तव्य के प्रति सजग रहा तो विद्यालय का समग्र विकास निश्चित रूप से होगा
उन्होंने समिति के अध्यक्ष व सदस्यों को उनके कई तरह के अधिकारों की जानकारी दी। बैठक में प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार मंडल, विधात्री देवी, अविनाश कुमार सुमन, संजय कुमार विश्वास, शोभा कुमारी, कुमारी रंजना, सपन कुमार राय, दिनेश कुमार गुप्ता, मीरा देवी, माला देवी, रत्ना देवी, पदमा देवी, सोनू चौधरी, गगन तारा फाउंडेशन के सचिव के अलावा सदस्य राजेन सोरेन, लोक स्वराज के सचिव आदि कई लोग उपस्थित थे.
