November 12, 2026

एसडीएम ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का किया निरीक्षण, स्थिति की समीक्षा।

Read Time:1 Minute, 17 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के धुरियाही पंचायत में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ ने अंचलाधिकारी सुश्री निहारिका के साथ नाव से दौरा किया। उन्होंने पंचायत के छः वार्डों का निरीक्षण किया और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का गहन अध्ययन किया। एसडीएम कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि राहत कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अंतर्गत कम्युनिटी किचन का संचालन किया जाएगा और सरकार के निर्देशों के अनुसार आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान पंचायत के मुखिया राजकुमार मंडल भी उनके साथ थे, जिन्होंने स्थानीय स्थिति और समस्याओं की जानकारी प्रदान की। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में शीघ्र सहायता पहुंचाने के लिए प्रशासनिक उपायों पर बल दिया गया।

Previous post मनिहारी में भारत बंद का आंशिक असर, प्रदर्शनकारियों ने किया सड़क जाम।
Next post 24 अगस्त को बेतिया से भारत गौरव ट्रेन खुलेगी ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial