November 9, 2026

मेदनीपुर में बाढ़ का पानी घरों तक पहुंचा, दर्जनों परिवार बेघर होने पर मजबूर

Read Time:49 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

नगर पंचायत के सीमावर्ती क्षेत्र मेदनीपुर में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया, जिससे दर्जनों परिवारों का चूल्हा तक प्रभावित हो गया। कांग्रेस नेता मोहम्मद शेरु ने बताया कि पानी भरने से लोग अपने सामान के साथ ऊपरी हिस्सों में शरण लेने को मजबूर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है और प्रभावित परिवार बेहद परेशान हैं। शेरु ने प्रशासन से तुरंत राहत कार्य शुरू करने और पीड़ितों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

Previous post मनिहारी में बाढ़ का कहर, बघार पंचायत पूरी तरह जलमग्न।
Next post अभियुक्त शेख मुकिम के खिलाफ 82 का इश्तेहार तामील
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial