पीड़ित मानव की सेवा ही सच्ची ईश्वर की पूजा है : दिव्योन्मेषानंद
प्रवीण कुमार(कटिहार)
पीड़ित मानव की सेवा ही सच्ची ईश्वर की पूजा है। समाज कल्याण के लिए सभी को आगे बढ़कर अपनी अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। उक्त बातें आनंद मार्ग के आचार्य दिव्योन्मेषानंद अवछूत ने जिले के प्राणपुर प्रखंड के केवटिया में आयोजित अखंड कीर्तन बाबा नाम केवलम के अवसर पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा। आचार्य दिव्योन्मेषानंद अवछुत ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को घर में साधना करके गुरु के बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए। समाज के दबे कुचले लोगों की सहायता के लिए आगे बढ़ना चाहिए। आनंद मार्ग प्रचारक संघ कटिहार भुक्ति के अंतर्गत प्राणपुर प्रखंड के केवटिया में वीरेंद्र कुमार सिंह के सौजन्य से अपने निज आवास पर 6 घंटे का अखंड संकीर्तन बाबा नाम केवलम का आयोजन किया गया। यह हरि परिमंडल गोष्ठी के द्वारा आयोजित किया गया। सेवाधार मिशन के भक्ति प्रधान सूरज नारायण के द्वारा शुभारंभ किया गया। इस संकीर्ण में स्थानीय सैकड़ो महिला पुरुषों ने भाग लिया। इस अवसर पर भक्ति प्रधान रवि रश्मि, आनंद मार्ग विद्या आश्रम के अध्यक्ष डॉक्टर एस के भारती, एस एन मंडल, डॉक्टर ए एस बबलू, अजय देव, गजानंद मंडल, नारायण विश्वास, राजेश कुमार, अमरदीप कुमार, अमर कुमार सिंह, साधु शरण, संजय कुमार, रमन कुमार,राजेश मंडल, शैलेंद्र मंडल, सूर्य नारायण मंडल, नंद गोपाल मंडल, सुरेंद्र सिंह, नीलू कुमार, तुरई देव, अर्जुन मंडल सहित सैकड़ों लोग ने भाग लिया।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
भूमि सर्वेक्षण एवं बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक संगीता देवी ने की बैठक।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज अपने निजी आवास पर विधानसभा क्षेत्र...
