July 29, 2026

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डा देव ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ थामा कांग्रेस का दामन

Read Time:1 Minute, 57 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

जिला कोंग्रेस के अध्यक्ष सुनिल यादव के आवासीय कार्यालय के सभागार में एक बैठक का आयेजन कांग्रेस अध्यक्ष सुनिल यादव के नेतृत्व में किया गया। मंच संचालन अवध बिहारी आचार्य ने किया।इस मौक़े पर कोंग्रेस के महिला प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्षा अंजुमन कौशर के मौजूदगी राष्ट्रपति पुरस्कार, कवि , लेखक सहीत कई पुरस्कार एवं अलंकारों से सम्मानित गांधी उच्चतर विद्यालय के सेवा निवृत प्रधानाप्याक डा. जवाहर देव ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया।इस मौके पर सेवा निवृत प्रधानाप्यक डा. जवाहर देव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को लेकर हमारे दिलों में पूर्व से काफी आस्था रही है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी को अनुशासित पार्टी बताते हुए कहा कि एक व्यक्ति और सांसद के रूप में कटिहार जिले में तारीक अनवर काफी मिलनसार और एक आदर्श व्यक्तित्व के रूप में अपनी छवी बनाई है। और हम इस बार भी लोक सभा चुनाव में सांसद बनाकर भेजेंगे । और राहुल गांधी को प्रधानमन्त्री बनाएंगे।इस मौके पर कवि सुरेश चन्द्र सरस, अनंत नारायण यादव, भारती रानी, सारा टुडू, प्रो. कन्हैया पोद्दार, प्रदीप कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।

Previous post पीड़ित मानव की सेवा ही सच्ची ईश्वर की पूजा है : दिव्योन्मेषानंद
Next post न्यायालय ने हत्या मामले में उम्र कैद की सजा सुनायी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial