May 26, 2026

जनता दरबार में सात नये मामले प्रतिवेदित ,एक का निष्पादन

Read Time:52 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

भूमि विवादों का आपसी सहमति के आधार पर निपटान को लेकर प्रति शनिवार थानाध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी की संयुक्त तत्वावधान में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में मनिहारी थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार में पूर्व से लंबित 10 मामलों में से एक मामले का उभय पक्षों की सहमति से निष्पादन किया गया, जबकि विचारण के लिए सात नये मामले प्रतिवेदित हुए।जनता दरबार में अंचल पदाधिकारी निहारिका ,लिपिक मंटु कुमार ,एस आई मंटु सिंह की मौजूदगी में फरियादियों ने अपने अपने पक्ष रखे।

Previous post पूर्व निगम पार्षद कृष्णा सिंह के आवास पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव
Next post शराब तस्करी रोकने को ले मनिहारी पुलिस चौकस
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial