शराब तस्करी रोकने को ले मनिहारी पुलिस चौकस
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी थाना क्षेत्र की खुली सीमा पड़ोसी राज्य झारखंड ,पश्चिम बंगाल से जुड़ी होने से पूर्ण शराब बंदीवाले राज्य में शराब तस्करी चोरी छिपे जारी है।मनिहारी पुलिस भी इस तरह के धंधे बाजों के प्रति चौकस है।शुक्रवार को वाहन जांच के दौरान भेड़ियाही मोड़ हाइवे के पास से तस्करी कर लायी जा रही 43.875 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर को धर दबोचा। उपयोग में लायी गयी दो मोटर बाईक भी जप्त की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने जानकारी दी कि सब इंस्पेक्टर रामरतन कुमार के नेतृत्व में वाहन जांच के दौरान शराब तस्करी कर ले जा रहे पूर्णिया निवासी मोहित राय व रवीन्द्र कुमार एवं पोठिया कटिहार निवासी मिथुन कुमार को गिरफ्तार किया गया है।मद्य निषेध की सुसंगत धाराओं में तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।इस अवसर पर एस आई आर पी महतो, उमेश राम और एएसआई अरुण कुमार मौजूद थे।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
