पूर्व निगम पार्षद कृष्णा सिंह के आवास पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव एकदिवसीय दौरे पर वार्ड नंबर 6, कटिहार के पूर्व निगम पार्षद कृष्णा सिंह के आवास पहुंचे जहां बीते दिनों उनके पुत्र वधू का निधन एक निजी नर्सिंग होम में डॉक्टर की लापरवाही के कारण हो गई थी। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिजनों से मिलते हुए गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। मौके पर पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पूर्व निगम पार्षद कृष्णा सिंह के पुत्रवधू मामले में नर्सिंग होम के लापरवाही पर निष्पक्ष जांच की मांग की और डॉक्टर सुधा कुमारी अगर दोषी पाई जाती है तो उन पर कार्रवाई भी किया जाये। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि इससे पूर्व भी मैंने नर्सिंग होम पैथोलॉजी और निजी क्लीनिक चलाने वाले को अल्टीमेटम दिया था कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि हम इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं और दोषी चिकित्सक पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की भी मांग करते हैं। इस दौरान पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कटिहार सिविल सर्जन से भी बात किया और उन्हें भी निर्देश दिया कि इस मामले को लेकर डॉक्टर सुधा कुमारी के नर्सिंग होम की जांच कराई जाए और सीसीटीवी फुटेज और रिकॉर्डिंग की जांच करते हुए दोषी पर कड़ी से कड़ी करवाई किया जाए। मौके पर जाप के पूर्व प्रदेश महासचिव नैयर मसूद खान, वकील दास, तौसीफ अख्तर, सोनी कुमारी, तफसील, भोला चौरसिया, काशिफ खान, चंदन यादव, रवि यादव, बुदूल सिंह, सज्जाद आलम, नसीम अख्तर सहित बड़ी संख्या में पप्पू यादव से जुड़े समर्थक मुख्य रूप से मौजूद थे।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
