July 20, 2026

महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के दिशा में कार्य करूंगी —- इशरत प्रवीण

Read Time:3 Minute, 3 Second

कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मोहम्मद शमशाद आलम ने नव मनोनीत राजद जिला अध्यक्ष इशरत प्रवीण का अभिनंदन किया। अभिनंदन समारोह का अध्यक्षता कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मोहम्मद शमशाद आलम ने किया। कांग्रेस महागठबंन के दर्जनों नेताओं ने जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजद जिला अध्यक्ष इशरत परवीन के आवास पर पहुंचकर बुके एवं फूल माला देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मोहम्मद शमशाद आलम ने बधाई देते हुए कहा कि अब कटिहार सहित सीमांचल इलाके में राजद का संगठन राजद अध्यक्ष इशरत परवीन के नेतृत्व में और भी मजबूत होगा। इनके सफल नेतृत्व में आने वाला 2025 का विधानसभा चुनाव में सीमांचल के कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज में महागठबंधन का परिणाम चौंकाने वाला होगा। उन्होंने कहा कि राजद के प्रदेश के आलाकमान ने कटिहार कटिहार जिले के राजद संगठन का मुखिया जुझारू, कर्मठ, लगनशील एवं मेहनती जिला परिषद के उपाध्यक्ष इशरत परवीन को जिम्मेवारी दी गई है। यह जिम्मेवारी सही समय में सही व्यक्ति को दिया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय सीमांचल ही नहीं बल्कि पूरे बिहार में राजद महागठबंधन की होगी। इस अवसर पर जिला परिषद की उपाध्यक्ष व राजद जिलाध्यक्ष इशरत परवीन ने कहा कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिले में पार्टी संगठन को अनुशासित ढंग से बढ़ाने के दिशा में कार्य करुंगी। राजद जिला अध्यक्ष इशरत परवीन ने कहा कि डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाई जाएगी। इस अभियान में सदस्यता अभियान के अलावा आम लोगों की समस्याओं को सुनकर समाधान कराने की दिशा में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। राजद जिला अध्यक्ष इशरत परवीन ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को भी आगे बढ़ाने के दिशा में कार्य करूंगी। इस अवसर पर मोहम्मद तनवीर आलम, मोहम्मद जुबेर, मोहम्मद जमाल, मदन कुमार मंडल, प्रवीण कुमार सहित दर्जनों धन्यवाद नागरिक उपस्थित थे। सभी ने अपना अपना विचार प्रकट किया।

Previous post दियरा में वर्चस्वता को लेकर हुई मारपीट कई घायल।
Next post कर्नाटक में कांग्रेस के प्रचंड बहुमत आने पर कटिहार में जश्न ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial