June 25, 2026

जयमाला शिक्षा निकेतन की छात्रा शाम्भवी राज ने मैट्रिक में 458 अंक 91.6% प्राप्त कर विद्यालय का नाम किया रौशन

Read Time:2 Minute, 40 Second

शांभवी राज आई.आई.टी. इंजीनियरिंग क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहती है ।

प्रवीण कुमार(कटिहार)

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में जयमाला शिक्षा निकेतन कटिहार की छात्रा शांभवी राज ने 500 में 458 अंक 91.6% प्राप्त कर विद्यालय तथा परिवार को गौरवान्वित कार्य किया है। शांभवी राज आई.आई.टी. इंजीनियरिंग क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहती है।शांभवी राज के पिता कुमार कुंदन सिंह पेशे से कटिहार व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता है। उनकी माता अनुपम सिंह गृहणी है। शांभवी राज के माता अनुपम सिंह, पिता कुमार कुंदन सिंह ने बताया कि शांभवी राज बचपन से ही पठन-पाठन में काफी मेधावी है।ये सुबह 10:00 बजे कंप्यूटर क्लास करती है। 2:00 बजे ऑनलाइन क्लास करती हैं। संध्या 4:00 बजे से 5:00 बजे कोचिंग में पढ़ाई करने के बाद संध्या 7:00 बजे से रात्रि के 2:00 तक घर पर रहकर होम स्टडी करती हैं। शाम्भवी राज मैट्रिक की परीक्षा में 500 में 458 अंक 91.6% प्राप्त कर किया है। इन्हें अंग्रेजी में 83, संस्कृत में 96, गणित में 93, विज्ञान में 94, सामाजिक विज्ञान में 93 अंक प्राप्त किया है। मैट्रिक परीक्षा परिणाम आते ही उनके पारिवारिक सदस्य में काफी खुश हैं। शांभवी राज बताती है कि मैं जयमाला शिक्षा निकेतन कटिहार से इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने के पश्चात आई.आई.टी. इंजीनियरिंग क्षेत्र में अपना करियर बनना चाहती हूं। मैं विद्यालय में 2023 में आयोजित वाद-विवाद एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाई हूं। विद्यालय की ओर से पुरस्कृत भी किया गया है। 2024 में पेंटिंग प्रतियोगिता में अव्वल आने पर पुरस्कृत किया गया है। इनका रुचि पढ़ने लिखने के अलावे पेंटिंग में है।

Previous post मनिहारी में वाहन जांच अभियान, 23 वाहनों से वसूला गया 1.17 लाख रुपये जुर्माना
Next post आरपीएफ पोस्ट कटिहार ने किया सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial