June 25, 2026

मनिहारी में वाहन जांच अभियान, 23 वाहनों से वसूला गया 1.17 लाख रुपये जुर्माना

Read Time:1 Minute, 1 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी बस स्टैंड स्थित अंबेडकर चौक पर शनिवार को चलाए गए वाहन जांच अभियान में कुल 23 वाहनों से 1,17,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जांच के दौरान बाइक, ट्रैक्टर, ऑटो, टोटो समेत विभिन्न प्रकार के वाहनों की कागजातों की गहनता से जांच की गई। इस संबंध में सब इंस्पेक्टर रायबहादुर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई थानाध्यक्ष पंकज आनंद के निर्देश पर की गई।उन्होंने कहा कि बिना वैध कागजातों के चल रहे वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा।

Previous post जनता दरबार में एक मामले का निष्पादन – सीओ अनुपम।
Next post जयमाला शिक्षा निकेतन की छात्रा शाम्भवी राज ने मैट्रिक में 458 अंक 91.6% प्राप्त कर विद्यालय का नाम किया रौशन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial