अग्निपीड़ित के घर बजी शहनाई
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
25 अप्रैल को मनिहारी नगर क्षेत्र के तीन नंबर वार्ड में दोपहर भीषण आग लगी थी।इसमे तकरीबन एक सौ गयारह परिवार के सैकड़ों घर राख हो गये ।इन्हीं पीड़ित परिवारों मे एक शेख अलिहुसैन की बिटिया का निकाह की तिथि 28 अपैल मुकर्र थीं।लेकिन निकाह के महज दो दिन पूर्व आग लग जाने से बेटी की शादी के लिए घर में संजोकर रखे सामान के साथ बेटी की हाथ पीले करने के सपने भी पल भर मे तबाह हो गये।पूरा परिवार आशियाना ऊजड़ने के साथ साथ बेटी की निकाह को लेकर सदमे में था।ऐसे में मनिहारी पूरबटोला के नौजवान कमिटी सामने आयी।इन्होंने न केवल विवश पिता के आंसू पोंछे अपितु पूर्व मुकर्र तारीख पर शेख अलिहुसैन की बिटिया रोशनी खातून की धूमधाम से निकाह संपन्न करायी। कमिटी की ओर से बहन बेटु की शादी मे दी जानेवाली हर संभव गृहोपयोगी सामान व उपहार भी दिये गये।आये बारातियों की खिदमत में कोई कोर कसर नहीं रहने दिया गया। पूरबटोला नौजवान कमिटी के अंसार खान की पहल और प्रयास से आग में सब कुछ गवां चुके विवश पिता की न केवल बोझ कम किया ,बहन रोशनी की निकाह संपन्न कराकर शवाब के हकदार भी बने। समाज ने इस नेक कार्य की मुक्तकंठ से सराहना की है।इस नेक कार्य में कमिटी के अली बैग रजा, बेबी देवी,खादिम मंजर शफी ,मो अफाक ऐनुल,मो कैफ, मो शेरू खान मो अंसार खान,रोबिन कुमार, श्रवण कुमार ,मो शाजिद,सोहराब, मो नियाज,मो जावेद,अहमद रजा खान का सक्रिय सहयोग रहा ।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
