शेरशाहवादी विकास मंच ने बरारी में अग्निपीड़ितों के बीच किया राहत वितरण ।
शाहजहां आलम (कटिहार)
बुधवार को शेरशाहवादी विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद सागिर शेरशाह,राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल्लाह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो० रफीककटिहार जिले के बरारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पश्चिमी बारीनगर पंचायत पहुँचकर अग्निपीड़ितों से मिलकर पीड़ित परिवारों को सांत्वना दिया मौके पर शेरशाहवादी विकास मंच की ओर से सभी अग्निपीड़ित को ऊनी वस्त्र, शॉल, साड़ी आदि वस्त्र दिया गया। गौरतलब हो कि बीते दिनों पश्चिमी बारीनगर के वार्ड संख्या 7 अंतर्गत धोबीन टोला में रविवार रात 12.30 बजे आग लगने से 7 घर जलकर खाक हो गया था । इस भीषण ठंड में सात परिवार से उनके सर से आशियाना उजड़ गया । जिसकी पीड़ा को देखते हुए क़ई सामाजिक संगठन आगे आकर अग्निपीड़ितों को सहायता प्रदान करने में जुटे हुए हैं । इसी बीच शेरशाहवादी विकास मंच के सदस्यों ने वहां पहुंच कर उन पीड़ित परिवारों को मदद पहुंचाया । वही इस दौरान पश्चिमी बारीनगर पंचायत के वार्ड सदस्य मोहम्मद तैमूर, वार्ड सदस्य जिकरुल सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे ।
More Stories
मनिहारी जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी रेल थाना क्षेत्र में जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार...
कटिहार में रसोइया संघ का धरना-प्रदर्शन, 21 हजार रुपये मानदेय और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी का दर्जा देने की मांग
( बारसोई । मो0 सनाउल्लाह ) बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ के आह्वान पर सोमवार को कटिहार समाहरणालय के समक्ष...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.69 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने सोमवार को एसएफसी...
