समाज में एक दूसरे का सहयोग ही मानवता है — तनुजा राशिद ।
शाहजहां आलम (कटिहार)
रुकसाना केअर फाउंडेशन ने विधवा असहाय, विकलांग बुजुर्ग महिलाओं को उनी शॉल किया वितरण ।
रुकसाना केअर फाउंडेशन के बैनर तले सामाजिक कार्यकर्ता तनुजा राशिद और संस्था के सदस्य शाहिर रहमान की मदद से विधवा आशाहाय , विकलांग बुजुर्ग महिलाओं के बीच पचास उनी शॉल का वितरण कटिहार जिले के बरारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिक्कट पंचायत के जनमघुट्टू में किया गया । इस तरह का कार्य समाज सेवी इस फाउंडेशन के तले कई वर्षों से करती आ रही है तनुजा राशिद कहती है की मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है समाज में एक दूसरे का सहयोग ही मानवता है । इस कार्यक्रम में मो कलाम अंसारी, दानिश अंसारी, नीलफ़र् बानू, अफसाना खातून वार्ड मेंबर एवं संस्था की सभी टीम मौजूद रहे, जानकारी हो कि विगत कई वर्षो से रुकसाना केअर फाउंडेशन द्वारा लगातार गरीबों वृद्ध, विधवा असहाय महिलाओं के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है । समाज सेवी एवं संस्था की अध्यक्ष तनुजा राशिद ने लोगों से आग्रह किया है कि जो कपड़े आप इस्तेमाल नहीं कर रहे है उसे इस संस्था के सिक्कट स्थित कार्यालय में दान दे सकते है । संस्था के माध्यम से जरूरत मंदों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा । इतना ही नहीं संस्था की अध्यक्ष समाज सेवी तनूजा राशिद एवं सभी टीम मेंबर के द्वारा लड़कियों को शिक्षा से जोड़ने के लिए घर घर जाकर कैम्प लगाकर लोगों को जागरूक कर शिक्षा के महत्व को बताकर शिक्षा से जोड़कर उसे शिक्षित कर रही है और संस्था से जोड़कर उसे हुनरमंद बनाने का प्रयास किया जा रहा है । साथ ही स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, ताकि महिलाएं सशक्त हो सके ।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
